कमजोर मांग की वजह से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: July 12, 2021 1:50 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 190 रुपये की गिरावट के साथ 47,733 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 190 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,733 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,940 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,802.90 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में