हाजिर मांग बढ़ने से सोने का वायदा भाव 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम

Ads

हाजिर मांग बढ़ने से सोने का वायदा भाव 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 02:43 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 02:43 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने का भाव 294 रुपये बढ़कर 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 294 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 720 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत घटकर 4,010.69 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा निहारिका

निहारिका