मजबूत हाजिर मांग से सोने का वायदा भाव 221 रुपये बढ़ा

Ads

मजबूत हाजिर मांग से सोने का वायदा भाव 221 रुपये बढ़ा

  •  
  • Publish Date - April 26, 2024 / 03:30 PM IST,
    Updated On - April 26, 2024 / 03:30 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग आने से सटोरियों ने शुक्रवार को ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोने का भाव 221 रुपये बढ़कर 71,435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 221 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 71,435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 19,552 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.61 प्रतिशत बढ़कर 2,357.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण