मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

  •  
  • Publish Date - February 10, 2025 / 02:11 PM IST,
    Updated On - February 10, 2025 / 02:11 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत रिकॉर्ड 85,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव शुरुाअती कारोबार में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच 85,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

बाद में इस अनुबंध का भाव कुछ कम हुआ और 786 रुपये या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,674 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,497 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित परिसंपत्ति की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया, जिससे सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,921.91 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा निहारिका

निहारिका