वैश्वक रुख से सोने में 333 रुपये की तेजी

Ads

वैश्वक रुख से सोने में 333 रुपये की तेजी

  •  
  • Publish Date - February 1, 2022 / 05:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में मजबूती के रुख तथा रुपये के मूल्य में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 333 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 47,844 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

डॉलर के मुकाबले रुपये में 14 पैसे की गिरावट आई और यह 74.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

चांदी की कीमत भी 68 रुपये लुढ़ककर 61,164 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,232 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में मंगलवार को सोना 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,803 डॉलर प्रत औंस हो गया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी रही।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय