(Gold Price 08 March 2026/ Image Credit: Meta AI)
नई दिल्ली: Gold Price 08 March 2026 in India अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत में सोने की कीमत में इस सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 9,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 8,650 रुपये सस्ता हो गया है।
दरअसल, देश में एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में 9,430 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 8650 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि 1 मार्च को 24 कैरेट सोना 1,73,230 रुपये था और आज 1,63,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1 मार्च को 1,58,800 रुपये था और आज इसकी कीमत 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
दिल्ली में आज रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,800 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1,22,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹15,015 | ₹15,015 | ₹0 |
| 8 ग्राम | ₹1,20,120 | ₹1,20,120 | ₹0 |
| 10 ग्राम | ₹1,50,150 | ₹1,50,150 | ₹0 |
| 100 ग्राम | ₹15,01,500 | ₹15,01,500 | ₹0 |
आज रविवार को मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट की कीमत 1,30,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 18 कैरेट की कीमत 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
| शहर | 18 कैरेट का भाव (₹) | 22 कैरेट का भाव (₹) | 24 कैरेट का भाव (₹) |
| दिल्ली | ₹1,22,880 | ₹1,50,150 | ₹1,63,800 |
| मुंबई | ₹1,22,730 | ₹1,50,000 | ₹1,63,640 |
| अहमदाबाद | ₹1,22,780 | ₹1,50,050 | ₹1,63,700 |
| चेन्नई | ₹1,30,700 | ₹1,50,500 | ₹1,64,180 |
| कोलकाता | ₹1,22,730 | ₹1,50,000 | ₹1,63,640 |
| हैदराबाद | ₹1,22,730 | ₹1,50,000 | ₹1,63,640 |
| जयपुर | ₹1,22,880 | ₹1,50,150 | ₹1,63,800 |
| भोपाल | ₹1,22,780 | ₹1,50,050 | ₹1,63,700 |
| लखनऊ | ₹1,22,880 | ₹1,50,150 | ₹1,63,800 |
| चंडीगढ़ | ₹1,22,880 | ₹1,50,150 | ₹1,63,800 |
मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा गया। हाजिर सोना 14.70 डॉलर बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दरअसल 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया। इस बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
| 08 मार्च 2026 | ₹16,380 (0) | ₹15,015 (0) |
| 07 मार्च 2026 | ₹16,380 (+252) | ₹15,015 (+230) |
| 06 मार्च 2026 | ₹16,128 (-175) | ₹14,785 (-160) |
| 05 मार्च 2026 | ₹16,303 (-163) | ₹14,945 (-150) |
| 04 मार्च 2026 | ₹16,466 (-311) | ₹15,095 (-285) |
| 03 मार्च 2026 | ₹16,777 (-289) | ₹15,380 (-265) |
| 02 मार्च 2026 | ₹17,066 (-257) | ₹15,645 (-235) |
| 01 मार्च 2026 | ₹17,323 (+437) | ₹15,880 (+400) |
| 28 फ़रवरी 2026 | ₹16,886 (+714) | ₹15,480 (+655) |
| 27 फ़रवरी 2026 | ₹16,172 (-11) | ₹14,825 (-10) |