Gold Rate Today: गहने खरीदने का मौका! एक ही बार में इतने हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के दामों में भी ताबड़तोड़ गिरावट

Ads

Gold Rate Today: गहने खरीदने का मौका! एक ही बार में इतने हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के दामों में भी ताबड़तोड़ गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 09:26 PM IST

(Gold Silver Rate Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 7,500 रुपये गिरकर 2.64 लाख रुपये प्रति किग्रा पर पहुंची
  • सोना 2,200 रुपये बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी गिरी, जबकि सोना मामूली घटा

नयी दिल्ली: Gold Rate Today राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को जहां चांदी की कीमतें 7,500 रुपये या करीब तीन प्रतिशत टूटकर 2.64 लाख रुपये प्रति किग्रा रह गईं, वहीं मजबूत डॉलर के बावजूद सोने की कीमतें 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी सोमवार के 2,72,000 रुपये प्रति किग्रा के बंद भाव से 7,500 रुपये लुढ़ककर 2,64,500 रुपये प्रति किग्रा (सभी कर मिलाकर) रह गई।

Gold Rate Today दूसरी ओर, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और निवेशकों की सतत लिवाली के बीच सोने में लगातार दूसरे सत्र में तेजी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने में मामूली बढ़त हुई, जबकि व्यापारी नए वृहद आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे थे।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.13 डॉलर या 1.37 प्रतिशत टूटकर 82.16 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना मामूली घटकर 5,052.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा), जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बाजार भागीदार अमेरिका के मुख्य खुदरा बिक्री आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद हफ्ते के आखिर में बेरोजगारी और गैर-कृषि पेरोल आंकड़े आएंगे।’’ उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आने के बाद उतार- चढ़ाव की संभावना है, क्योंकि ये फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख को लेकर उम्मीदों को आकार देंगे और सर्राफा में अल्पावधिक मूल्य दिशा पर असर डालेंगे।

इन्हें भी पढ़े:-

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत कितनी हुई?

चांदी 7,500 रुपये गिरकर 2,64,500 रुपये प्रति किग्रा (सभी कर मिलाकर) हो गई।

सोने की कीमत में कितना इजाफा हुआ?

सोना 2,200 रुपये बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

सोने में तेजी क्यों आई?

आभूषण विक्रेताओं और निवेशकों की सतत लिवाली के कारण सोने में तेजी रही।

शीर्ष 5 समाचार