सरकार ने विमान ईंधन की कीमतों में स्थिरता के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंजूर किए

Ads

सरकार ने विमान ईंधन की कीमतों में स्थिरता के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंजूर किए

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 03:43 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) सरकार ने बुधवार को पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के लिए 10,000 करोड़ रुपये की एक बारगी बजटीय सहायता की मंजूरी दी। इसका मकसद पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों के बीच भारतीय एयरलाइन कंपनियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एटीएफ (विमान ईंधन) की कीमतों में स्थिरता प्रदान करना है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि यह बजटीय सहायता पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और पाकिस्तान के भारतीय एयरलाइंस के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बीच एयरलाइन कंपनियों को राहत देगी।

एटीएफ की कीमतों में स्थिरता के लिए पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) को 10,000 करोड़ रुपये की यह सहायता ब्याज मुक्त होगी।

भाषा रमण अजय

अजय