योगी ने दिल्ली के होटल में लगी आग में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया

Ads

योगी ने दिल्ली के होटल में लगी आग में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 03:33 PM IST

लखनऊ, तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिल्ली के एक होटल में लगी आग में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक बताया।

योगी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में भीषण अग्निकांड में हुई जनहानि बेहद दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में हुआ भीषण अग्निकांड बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

मायावती ने लिखा, “केंद्र और दिल्ली सरकार को ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि इनकी पुनरावृति न हो।”

मालवीय नगर में बुधवार को पांच-मंजिला इमारत में बने एक होटल में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल