हिंडाल्को ने एल्युमिनियम ढलाई व्यवसाय बंद होने की खबरों का खंडन किया

Ads

हिंडाल्को ने एल्युमिनियम ढलाई व्यवसाय बंद होने की खबरों का खंडन किया

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 09:07 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) दिग्गज धातु विनिर्माता कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने रविवार को एल्युमिनियम ढलाई व्यवसाय बंद होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि कंपनी के इस व्यवसाय की बिक्री या संचालन को नहीं रोका गया है।

कंपनी ने कहा कि हाल ही में ग्राहकों को भेजी गई सूचना केवल संभावित आपूर्ति व्यवधान के संबंध में सामान्य व्यावसायिक जानकारी थी।

वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कंपनी के समग्र परिचालन या वित्तीय प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”किसी भी संभावित व्यवधान का असर एल्युमीनियम ढलाई व्यवसाय के केवल एक छोटे से हिस्से तक ही सीमित है।

यह बयान उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि पश्चिम एशिया संकट के बीच कंपनी ने एल्युमीनियम उत्पादों की बिक्री रोक दी है।

भाषा

योगेश पाण्डेय

पाण्डेय