नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 45.1 प्रतिशत गिरकर 2,049 करोड़ रुपये रह गया।
हिंडाल्को ने बीएसई को अक्टूबर-दिसंबर, 2025 तिमाही के इस वित्तीय परिणाम की सूचना दी। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 3,735 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
कंपनी का दिसंबर तिमाही में परिचालन राजस्व बढ़कर 66,521 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी समय में यह 58,390 करोड़ रुपये था।
करीब 28 अरब डॉलर की धातु कंपनी हिंडाल्को बॉक्साइट खनन, एल्यूमिना रिफाइनिंग, कोयला खनन, निजी उपभोग वाले बिजली संयंत्र और एल्युमिनियम स्मेल्टिंग तक के काम में सक्रिय है।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम