भारतीय वायु सेना को 1,950 करोड़ रुपये के सौदे में दो ‘माउंटेन रडार’ मिलेंगे

Ads

भारतीय वायु सेना को 1,950 करोड़ रुपये के सौदे में दो ‘माउंटेन रडार’ मिलेंगे

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 06:04 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना के लिए दो माउंटेन रडार (पहाड़ों पर लगने वाले रडार) और उनसे जुड़े बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1,950 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

मंत्रालय ने कहा कि इन रडार को लगाने और चालू करने से देश की हवाई सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा मज़बूत होगी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस खरीद से विदेशी उपकरणों पर निर्भरता भी कम होगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए दो माउंटेन रडार, उनसे जुड़े उपकरणों और ज़रूरी बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 1,950 करोड़ रुपये के एक बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

यह माउंटेन रडार डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार विकास प्रतिष्ठान द्वारा देश में ही डिज़ाइन और विकसित किया गया है, और इसका निर्माण बीईएल द्वारा किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार