मुंबई/ नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 14.71 प्रतिशत बढ़कर 645.43 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।
कंपनी ने सोमवार को जनवरी-मार्च तिमाही के इस नतीजे की सूचना शेयर बाजार को दी। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 562.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 2,765.29 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 2,425.14 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, इस दौरान इसका कुल खर्च भी बढ़कर 2,014.91 करोड़ रुपये हो गया जो साल भर पहले 1,764.26 करोड़ रुपये था।
इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने 3.25 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने सिफारिश की है, जिसे वार्षिक आम बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
इंडियन होटल्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत चटवाल ने कहा कि लगातार 16वीं तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,084 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय