जैगल प्रीपेड के आईपीओ को अंतिम दिन 12.57 गुना अभिदान

Ads

जैगल प्रीपेड के आईपीओ को अंतिम दिन 12.57 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - September 18, 2023 / 07:41 PM IST,
    Updated On - September 18, 2023 / 07:41 PM IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के अंतिम दिन सोमवार को 12.57 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी के 1,93,26,761 शेयरों की पेशकश पर कुल 24,28,83,090 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 16.73 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 8.85 गुना अभिदान मिला है। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में 5.94 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 392 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए थे। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1,04,49,816 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 253.52 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा अनुराग अजय

अजय