नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी ‘नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट’ (केआरटी) अपनी विस्तार योजना के तहत बेंगलुरु में 14 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल विकसित करने के मकसद से अगले तीन साल में 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
केआरटी, एक ‘रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ (रीट) है, जिसे रियल एस्टेट कंपनी ‘सत्व ग्रुप’ और निवेश फर्म ‘ब्लैकस्टोन’ द्वारा प्रायोजित किया जाता है।
केआरटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शिरीष गोडबोले ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कंपनी अपने कारोबार के विस्तार के लिए प्रमुख कार्यालय संपत्तियों को खरीदने की योजना बना रही है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में अच्छा प्रदर्शन किया और कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान शुद्ध परिचालन आय (एनओआई) और शेयरधारकों को दिए जाने वाले लाभांश जैसे सभी महत्वपूर्ण मापदंडों पर विकास की गति जारी रहेगी।
भाषा अजय यासिर
अजय