कू ने टाइगर ग्लोबल की अगुवाई में तीन करोड़ डालर जुटाए

Ads

कू ने टाइगर ग्लोबल की अगुवाई में तीन करोड़ डालर जुटाए

  •  
  • Publish Date - May 26, 2021 / 05:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) भारत में ट्विटर की प्रतिद्वंद्वी कू ने टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व में सीरीज बी वित्त पोषण के जरिए तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 218 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कू ने एक बयान में कहा कि वित्त पोषण के ताजा दौर में मौजूदा निवेशकों एक्सेल पार्टनर्स, कलारी कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स और ड्रीम इनक्यूबेटर ने भी हिस्सा लिया।

इसके अलावा नए निवेशकों के तौर पर आईआईएफएल और मिराए एसेट्स सामने आए हैं।

गौरतलब है कि यह निवेश ऐसे वक्त में जुटाया गया है, जब देश में नए आईटी मध्यस्थ नियमों के प्रभावी होने से ट्विटर और फेसबुक सहित सोशल मीडिया कंपनियों के लिए जवाबदेही बढ़ी है।

कू के करीब 60 लाख उपयोगकर्ता हैं। कू ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसने नए नियमों को लागू किया है और उसकी गोपनीयता नीति, उपयोग की शर्तें और सामुदायिक दिशानिर्देश अब नए नियमों के अनुरूप हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय