लोहिया कॉर्प का आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 404-425 रुपये प्रति शेयर

Ads

लोहिया कॉर्प का आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 404-425 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 02:42 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 02:42 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) औद्योगिक मशीनरी विनिर्माता लोहिया कॉर्प लिमिटेड ने अपने 1,102 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 404-425 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 4,500 करोड़ रुपये आंका गया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसका 1,102 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा और 27 जुलाई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 22 जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा पाएंगे।

यह आईपीओ पूरी तरह 2.59 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसलिए कंपनी को इस सार्वजनिक निर्गम से कोई राशि प्राप्त नहीं होगी।

कंपनी का शेयर 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा।

भाषा निहारिका अजय

अजय