वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात बीते वित्त वर्ष 4.6 प्रतिशत बढ़कर 863.11 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात बीते वित्त वर्ष 4.6 प्रतिशत बढ़कर 863.11 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात बीते वित्त वर्ष 4.6 प्रतिशत बढ़कर 863.11 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर
Modified Date: May 6, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: May 6, 2026 3:55 pm IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद देश का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात बीते वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 4.6 प्रतिशत बढ़कर 863.11 अरब डॉलर के अबतक के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी संशोधित आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 825.26 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वित्त वर्ष में वस्तुओं का निर्यात 0.93 प्रतिशत बढ़कर 441.78 अरब डॉलर रहा, जो 2024-25 में 437.70 अरब डॉलर था।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वैश्विक अनिश्चितताओं और वस्तुओं के व्यापार में चुनौतियों के बावजूद भारत के वस्तु निर्यात में बढ़ोतरी हुई और इसने कुल निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’

हालांकि, सेवाओं के निर्यात क्षेत्र का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। यह 2024-25 के 387.55 अरब डॉलर की तुलना में 2025-26 में बढ़कर सर्वकालिक उच्चस्तर 421.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यानी सेवाओं का निर्यात 8.71 प्रतिशत बढ़ा।

अधिकारी ने बताया कि सेवाओं के निर्यात में यह तेज बढ़ोतरी सूचना प्रौद्योगिकी, कारोबारी समाधान और पेशेवर विशेषज्ञता जैसी सेवाओं की बढ़ती वैश्विक मांग को दर्शाती है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में