Bank Holidays: अगले हफ्ते बैंक में लंबी छुट्टी! 4 दिन नहीं होगा काम, जानिए कौन से दिन खुले रहेंगे और किस-किस दिन रहेंगे बंद!

Ads

Bank Holidays: अगले सप्ताह यानी 13 से 19 अप्रैल 2026 के बीच अंबेडकर जयंती, पोहेला बोइशाख और बिहू जैसे त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां हर जगह एक जैसी नहीं होंगी। वहीं, तीसरे शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा।

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 04:10 PM IST

(Bank Holidays/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • 13–19 अप्रैल के बीच कई दिनों तक बैंक रह सकते हैं।
  • बंद त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां।
  • 18 अप्रैल (तीसरा शनिवार) को बैंक खुले रहेंगे।

नई दिल्ली: Bank Holidays: अगर आप अगले सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। क्यों कि 13 से 19 अप्रैल 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कई दिनों तक बंद रह सकते हैं। इसकी वजह अंबेडकर जयंती, पोहेला बोइशाख और बोहाग बिहू जैसे बड़े त्योहार हैं।

त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टी

रिजर्व बैंक के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक 14 अप्रैल को देश के कई बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को भी कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। खासकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के क्षेत्रों में। 16 अप्रैल को भी कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।

किन-किन दिनों पर रहेगा असर

इस दौरान 14, 15 और 16 अप्रैल को अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं 19 अप्रैल को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि 18 अप्रैल को तीसरा शनिवार होने के चलते बैंक खुले रहेंगे। जिससे ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।

बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट (13-19 अप्रैल 2026)

तारीख दिन त्योहार जगह
14 अप्रैल 2026 मंगलवार Ambedkar Jayanti, तमिल न्यू ईयर, बैसाखी, बोहाग बिहू मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ समेत कई शहर
15 अप्रैल 2026 बुधवार Pohela Boishakh, विषु, बिहू पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्य
16 अप्रैल 2026 गुरुवार Bohag Bihu असम, केरल और कुछ अन्य क्षेत्र
18 अप्रैल 2026 शनिवार तीसरा शनिवार (बैंक खुले रहेंगे) पूरे भारत में बैंक खुले
19 अप्रैल 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में बैंक बंद

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। आप UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के जरिए अपने जरूरी काम कर सकते हैं। पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना और कैश निकालना जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

समय रहते बनाएं अपनी प्लानिंग

ध्यान रखें कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा से जानकारी जरूर लें। चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना या बैंक से जुड़े जरूरी काम छुट्टियों में नहीं हो पाएंगे, इसलिए पहले से योजना बनाना ही बेहतर रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

अगले हफ्ते बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?

13 से 19 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में बैंक करीब 4 दिन बंद रह सकते हैं।

बैंक बंद होने की मुख्य वजह क्या है?

अंबेडकर जयंती, पोहेला बोइशाख और बोहाग बिहू जैसे त्योहारों के कारण छुट्टियां रहेंगी।

क्या पूरे देश में एक ही दिन बैंक बंद रहेंगे?

नहीं, छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के अनुसार अलग-अलग होंगी।

क्या 18 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे?

हाँ, यह तीसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक खुले रहेंगे।