सुस्त मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

सुस्त मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

सुस्त मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 6, 2021 9:26 am IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल वायदा भाव 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,231.10 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 60 पैसे यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,231.10 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 1,508 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में