पंजाब में अबतक करीब 81 लाख टन से अधिक धान की खरीद

Ads

पंजाब में अबतक करीब 81 लाख टन से अधिक धान की खरीद

  •  
  • Publish Date - October 27, 2022 / 08:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

लुधियाना, 27 अक्टूबर (भाषा) पंजाब में चालू खरीफ विपणन सत्र में अबतक 81 लाख टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य भर की सभी अनाज मंडियों में धान खरीद कार्य निर्बाध रूप से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अबतक मंडियों में 84.48 लाख टन धान आ चुका है, और विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 81.80 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।

किसानों को 11,531 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

अग्रवाल, खरीद कार्यों का जायजा लेने यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर खन्ना अनाज मंडी में थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एक परेशानी मुक्त और सुचारू खरीद सत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों से बिना किसी असुविधा के फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय