नवंबर में प्लास्टिक निर्यात 5.6 प्रतिशत घटकर 89.2 करोड़ डॉलर पर

Ads

नवंबर में प्लास्टिक निर्यात 5.6 प्रतिशत घटकर 89.2 करोड़ डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - December 28, 2023 / 09:48 PM IST,
    Updated On - December 28, 2023 / 09:48 PM IST

मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) भारत से प्लास्टिक निर्यात में नवंबर में सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह घटकर 89.2 करोड़ डॉलर रह गया है। इसकी मुख्य वजह विविध उत्पादों की निर्यात खेप में गिरावट आना है।

प्लास्टिक निर्यात संवर्धन परिषद (प्लेक्सकॉन्सिल) ने एक बयान में यह जानकारी दी। नवंबर, 2022 में कुल प्लास्टिक निर्यात 94.5 करोड़ डॉलर का हुआ था।

ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर बंडल और केबल का निर्यात घटने के कारण नवंबर में विविध उत्पादों और वस्तुओं के निर्यात में 48.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

अक्टूबर, 2023 में भारत से निर्यात किए गए कुल प्लास्टिक में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) देखी गई थी। जबकि नवंबर में इसमें मामूली गिरावट आई है।

प्लेक्सकॉन्सिल के चेयरमैन हेमंत मिनोचा ने कहा, ‘‘हम दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप को लेकर उत्साहित हैं, जहां हमने हाल ही में कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला में एक रणनीतिक खरीदार-विक्रेता बैठक आयोजित की थी।’’

उन्होंने कहा कि क्रेता-विक्रेता बैठक में भारत के 100 से अधिक निर्यातकों के एक दल ने 50 से अधिक कंपनियों के साथ मिलकर आगे के रास्ते पर चर्चा की, जिससे प्लेक्सकॉन्सिल को अगले चार वर्षों में 10 करोड़ डॉलर से अधिक के निर्यात के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय रमण

रमण