पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी के आईपीओ को दूसरे दिन 83 प्रतिशत अभिदान मिला

Ads

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी के आईपीओ को दूसरे दिन 83 प्रतिशत अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 08:16 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के दूसरे दिन 83 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को 57,06,235 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 47,23,424 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 96 प्रतिशत अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 66 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 65 प्रतिशत अभिदान मिला।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से करीब 171 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सार्वजनिक निर्गम 26 फरवरी को बंद होगा।

कंपनी ने अपने 380 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 367-386 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

पुणे की कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम है, जिसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय