लीप इंडिया के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 151-159 रुपये प्रति शेयर

Ads

लीप इंडिया के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 151-159 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 06:04 PM IST

मुंबई, तीन अगस्त (भाषा) केकेआर समर्थित आपूर्ति श्रृंखला परिचालक लीप इंडिया लिमिटेड ने अपने 2,480 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 151-159 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।

कंपनी ने सोमवार को यहां एक रोड शो में बताया कि यह निर्गम सात अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा।

आईपीओ में 480 करोड़ रुपये के नए शेयर और 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है।

कंपनी ने कहा कि नए शेयर जारी कर जुटाई जाने वाली राशि में से 360 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी द्वारा लिए गए कुछ कर्जों के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान अथवा पूर्व भुगतान के लिए किया जाएगा।

कंपनी का शेयर 14 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा।

भाषा निहारिका पाण्डेय

पाण्डेय