डीएलएफ का पहली तिमाही का मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 794 करोड़ रुपये हुआ

Ads

डीएलएफ का पहली तिमाही का मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 794 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 06:11 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड का जून में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ चार प्रतिशत बढ़कर 793.90 करोड़ रुपये रहा है। कुल आमदनी घटने के बावजूद कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले इसी अवधि में 762.67 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में डीएलएफ की कुल आय घटकर 1,605.56 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,980.88 करोड़ रुपये थी।

डीएलएफ बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय