राजेन्द्र प्रसाद गोयल एनएचपीसी के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे

Ads

राजेन्द्र प्रसाद गोयल एनएचपीसी के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे

  •  
  • Publish Date - February 27, 2024 / 03:37 PM IST,
    Updated On - February 27, 2024 / 03:37 PM IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की एनएपचीसी के निदेशक (वित्त) राजेन्द्र प्रसाद गोयल एक मार्च से कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त, 2022 को अभय कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद से जल विद्युत कंपनी में कोई पूर्णकालिक चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नहीं है।

एनएचपीसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बिजली मंत्रालय के 26 फरवरी के आदेश के अनुसार, गोयल चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति या अगले आदेश तक, छह महीने की अवधि के लिए अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

वह राजीव कुमार विश्नोई से अतिरिक्त प्रभार लेंगे।

विश्नोई टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी हैं। वह एक सितंबर, 2022 से एनएचपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

भाषा रमण अजय

अजय