मांग बढ़ने से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मांग बढ़ने से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 7, 2020 / 08:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 2.5 रुपये की तेजी के साथ 1,064.7 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.5 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,064.7 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 27,485 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.4 रुपये अथवा 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,059.9 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 24,875 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश