कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 11, 2020 / 08:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 4.8 रुपये की गिरावट के साथ 1,067.5 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.8 रुपये अथवा 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,067.5 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई जिसमें 19,675 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत पांच रुपये अथवा 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,060.5 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई जिसमें 30,660 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश