बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 24, 2020 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिसके कारण स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 7.20 रुपये की तेजी के साथ 1,153 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 7.20 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,153 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 51,430 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में तेजी को मदद मिली।

भाषा राजेश राजेश

राजेश