कमजोर मांग से रिफाइंड सोययातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफाइंड सोययातेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 11:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 4.1 रुपये घटकर 1,092.1 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 4.1 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत घटकर 1,092.1 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 7,425 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार जनवरी 2021 माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल का वायदा भाव 2.1 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत घटकर 1,094.4 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 43,955 लॉट के लिये सौदे बोले गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश