बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 15, 2020 / 01:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 6.2 रुपये की तेजी के साथ 1,072.4 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6.2 रुपये अथवा 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,072.4 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 13,100 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 7.5 रुपये अथवा 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,066.5 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 34,710 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

ताजा खबर