अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 11 पैसे का सुधार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 11 पैसे का सुधार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 11 पैसे का सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 1, 2021 5:59 pm IST

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बावजूद अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती नुकसान से उबरते हुए 11 पैसे की तेजी के साथ 74.12 (अनंतिम) पर बंद हुआ

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में भारी उतार चढ़ाव रहा। रुपया नुकसान के साथ 74.33 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह एक दिन पहले 74.23 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 74.11 से 74.35 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 74.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 94.25 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 360.78 अंक की गिरावट के साथ 58,765.58 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,225.60 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में