अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.38 पर बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.38 पर बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.38 पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: September 21, 2020 9:29 am IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 73.38 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.43 पर खुली और कारोबार के अंत में डालर के मुकाबले 73.38 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.45 पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार में स्थानीय मुद्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.26 के ऊपरी स्तर और 73.50 के निचले स्तर को देखा।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 93.19 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने शुक्रवार को सकल आधार पर 205.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.04 प्रतिशत गिरकर 42.27 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में