नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) स्टाफिंग कंपनी फर्स्ट मेरिडियन बिजनेस सर्विसेज लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 800 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।
दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, आईपीओ में 50 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किए जायेंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 750 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (आएफएस) लायेंगे।
मंगलवार को बाजार नियामक सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, 18 अक्टूबर को फर्स्टमेरिडियन को निर्गम के लिये सेबी का ‘निष्कर्ष’ जारी किया गया था। किसी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है।
कंपनी ने इस साल मई में सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे।
भाषा
रिया अजय
अजय