शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 340 अंक से अधिक बढ़ा, वित्तीय शेयरों में तेजी

Ads

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 340 अंक से अधिक बढ़ा, वित्तीय शेयरों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 25, 2021 / 04:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

मुंबई, 25 जनवरी (भाषा) वित्तीय शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 346.55 अंक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 346.55 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,225.09 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 88.40 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 14,460.30 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर आरआईएल, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी और आईटीसी में गिरावट देखने को मिली।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 746.22 अंक या 1.50 प्रतिशत टूटकर 48,878.54 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 218.45 अंक या 1.5 प्रतिशत लुढ़ककर 14,371.90 अंक पर आ गया था।

हालांकि, सेंसेक्स ने इससे एक दिन पहले ऐतिहासिक 50,000 का स्तर पहली बार छुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 635.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विश्लेषकों का मानना है कि मासिक डेरिवेटिव सौदों की कटान, तिमाही आय और आगामी आम बजट के बीच इस सप्ताह बाजार अस्थिर रह सकते हैं।

भारतीय शेयर बाजार गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को बंद रहेंगे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय