नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) साम्ही होटल्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्धता के दिन 126 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।
बीएसई पर साम्ही होटल्स के शेयर ने 3.61 प्रतिशत उछाल के साथ 130.55 रुपये के भाव पर शुरुआत की। दिन में यह 16.23 प्रतिशत बढ़कर 146.45 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में यह 13.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 143.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
एनएसई पर इसने 6.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 134.50 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 15.87 प्रतिशत चढ़कर 146 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
गुरुग्राम स्थित कंपनी का अपने शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 3,129.90 करोड़ रुपये रहा।
साम्ही होटल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन गत सोमवार को 5.33 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
भाषा निहारिका प्रेम
प्रेम