नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 85 रुपये की तेजी के साथ 71,855 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 85 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,855 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 16,323 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.31 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश