वायदा बाजार में चांदी 289 रुपये तेज

Ads

वायदा बाजार में चांदी 289 रुपये तेज

  •  
  • Publish Date - November 21, 2023 / 03:36 PM IST,
    Updated On - November 21, 2023 / 03:36 PM IST

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच सटोरियों की लिवाली से वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी 289 रुपये की तेजी के साथ 72,933 रुपये प्रति किलो रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी का भाव 289 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,933 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।

विश्लेषकों के अनुसार, सकारात्मक घरेलू रुख के बीच प्रतिभागियों के ताजा सौदों से चांदी के भाव में तेजी रही।

वैश्विक स्तर पर चांदी न्यूयॉर्क में 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24.09 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा रमण अजय

अजय