ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोयाबीन की कीमत एक रुपये की तेजी के साथ 7,245 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये अथवा 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,245 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 27,625 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मांग बढ़ने के बाद सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


