हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: April 6, 2021 9:16 am IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 154 रुपये की तेजी के साथ 45,503 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 154 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,503 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,346 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,733.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में