स्क्वायर यार्ड्स का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में 48 प्रतिशत बढ़कर 2,086 करोड़ रुपये

Ads

स्क्वायर यार्ड्स का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में 48 प्रतिशत बढ़कर 2,086 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 04:18 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 04:18 PM IST

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) परामर्श समेत विभिन्न सेवाएं देने वाली स्क्वायर यार्ड्स की वित्त वर्ष 2025-26 में आय 48 प्रतिशत बढ़कर 2,086 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की आय 1,410 करोड़ रुपये थी।

स्क्वायर यार्ड्स ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कुल आय में भारत के कारोबार का योगदान 88 प्रतिशत रहा, जबकि शेष 12 प्रतिशत विदेशी परिचालनों से आया।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का सकल लाभ 49 प्रतिशत बढ़कर 476 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 321 करोड़ रुपये था। वहीं, समायोजित कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 49 करोड़ रुपये से बढ़कर 176 करोड़ रुपये हो गई।

स्क्वायर यार्ड्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तनुज शोरी ने कहा, “हम पैमाने, वृद्धि और लाभप्रदता के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं। नेटवर्क प्रभाव के कारण यह हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिचालन चरण है।”

भाषा योगेश रमण

रमण