तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 342 करोड़ रुपये पर

Ads

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 342 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 342 करोड़ रुपये रहा।

निजी क्षेत्र के बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 300 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 1,665 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,520 करोड़ रुपये थी।

ब्याज आय एक साल पहले इसी तिमाही में 1,331 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,469 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय पिछले वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही के 570 करोड़ रुपये से बढ़कर 646 करोड़ रुपये हो गई।

पारिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर 0.91 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.32 प्रतिशत थी।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.2 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.41 प्रतिशत था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण