टाटा मोटर्स को तीसरी तिमाही में 1,451 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Ads

टाटा मोटर्स को तीसरी तिमाही में 1,451 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

  •  
  • Publish Date - January 31, 2022 / 04:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 1,451 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

टाटा मोटर्स ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,941.48 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही के दौरान घटकर 72,229.29 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 75,653.79 करोड़ रुपये थी।

वही एकल आधार पर टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 175.85 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 638.04 करोड़ रुपये था।

भाषा जतिन अजय

अजय