रिलायंस Jio का ये खास प्लान हुआ महंगा, अब खर्च करने होंगे इतने..

Ads

रिलायंस Jio का ये खास प्लान हुआ महंगा, अब खर्च करने होंगे इतने..

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 09:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नई दिल्ली। रिलायंस जियो कंपनी ने अपने एक VIP पैक की कीमत में बढ़ोतरी की है। जियो ने अपने 222 रुपये कीमत वाले Disney+ Hotstar VIP पैक की कीमत में बढ़ोतरी की है। इसे कुछ महीने पहले पेश किया गया था। इस प्लान की कीमत अब बढ़कर 255 रुपये हो गई है। यानी यहां 33 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

पढ़ें- इस यूनिवर्सिटी के 3670 छात्र हुए थे फेल, दोबारा रिजल्ट आया तो 2500 स्टूडेंट हो गए पास

ये प्लान आपको मौजूदा प्लान के लिए ऐड-ऑन पैक है। इसमें एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, इसे चलाने के लिए यूजर के अकाउंट में बेस वॉयस कॉलिंग प्लान ऐक्टिवेटेड होना जरूरी है। एक बार रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को Disney+ Hotstar ऐप को डाउनलोड करना होगा और इसके बाद आपको जियो नंबर पर आए OTP की मदद से लॉग-इन करना होगा।

पढ़ें- मरवाही उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज, जोगी परिवार के अलग होने क…

साथ ही इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 15GB हाई-स्पीड डेटा भी मलिता है। ये बेस प्लान की वैलिडिटी के साथ ही एक्सपायर होगा। वैसे आपको बता दें Disney+ Hotstar VIP के ईयरली प्लान की कीमत 399 रुपये है।

पढ़ें- रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बने पुराने धनेली पुल को ढहाया गया, कभी भी …

इसके अलावा आपको बता दें जियो ने हाल ही में एक 598 रुपये वाले प्लान को भी पेश किया था. इसमें कंपनी रोज 2GB डेटा, रोज 100SMS, Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, ऑन-नेट फ्री कॉलिंग, ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 2,000 मिनट्स और जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस देती है। इसकी वैलिडिटी 56 दिन की है।