तीन अमेरिकी निवेशकों ने ग्रो में 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 5,326 करोड़ रुपये में बेची

Ads

तीन अमेरिकी निवेशकों ने ग्रो में 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 5,326 करोड़ रुपये में बेची

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 10:17 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 10:17 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) अमेरिका की पीक एक्सवी पार्टनर्स, रिबिट कैपिटल और वाई कॉम्बिनेटर ने मंगलवार को खुले बाजार सौदों के माध्यम से शेयर ब्रोकिंग मंच ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स में संयुक्त रूप से 4.71 प्रतिशत हिस्सेदारी 5,326 करोड़ रुपये में बेची।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों अनुसार, तीनों निवेशकों ने ग्रो में कुल 29,52,16,138 शेयर बेचे। यह 4.71 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है।

वाई कॉम्बिनेटर ने अपनी इकाई वाईसी होल्डिंग्स II एलएलसी के माध्यम से 9.10 करोड़ से अधिक शेयर यानी 1.45 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची। पीक XV पार्टनर्स ने अपनी इकाई पीक एक्सवी पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स VI-1 के माध्यम से बेंगलुरु स्थित ग्रो में 6.20 करोड़ शेयर बेचे।

इसके अतिरिक्त, वेंचर कैपिटल कंपनी रिबिट कैपिटल ने अपनी दो इकाइयों… रिबिट कैपिटल वी एलपी और रिबिट… के माध्यम से शेयर ब्रोकिंग कंपनी में 14.21 करोड़ से अधिक शेयर बेचे।

शेयर 180.01 रुपये से 181.34 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे गए। इससे कुल लेनदेन मूल्य 5,325.77 करोड़ रुपये बैठता है।

भाषा रमण अजय

अजय