टोयोटा ने लॉन्च किया Innova Crysta का नया अवतार, कीमत महज 16.26 लाख रुपए

Ads

टोयोटा ने लॉन्च किया Innova Crysta का नया अवतार, कीमत महज 16.26 लाख रुपए

  •  
  • Publish Date - November 24, 2020 / 09:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नयी दिल्ली: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भारत में अपने बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) इनोवा क्रिस्टा का उन्नत संस्करण पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 16.26 से 24.33 लाख रुपये है।

Read More: नीतीश कुमार के सीएम बनते ही इस शख्स ने काट दी अपने हाथ की उंगली, अब तक काट चुके हैं चार, जानिए पूरा मामला

टीकेएम ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस नए मॉडल के बाहरी डिजाइन में बदलाव किया गया है। साथ ही इसमें सुरक्षा फीचर्स का विस्तार किया गया है। नए मॉडल में नई और बड़ी इन्फोटेनमेंट प्रणाली तथा कनेक्टिविटी फीचर्स जोड़े गए हैं।

Read More: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर बनी शॉर्ट फ़िल्म की रिलीज़ को HC में चुनौती, फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) नवीन सोनी ने कहा कि जब इस मॉडल को 15 साल पहले भारत में पेश किया गया था, तो इसने अपने खंड को नए सिरे से परिभाषित किया था। हम आधुनिक प्रौद्योगिकियों तथा फीचर्स के जरिये इनोवा को लगातार और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Read More: शादी समारोह के लिए अब स्थानीय थाने से ही लेनी होगी अनुमति, नहीं काटना होगा कलेक्ट्रेट का चक्कर, आदेश जारी