कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 26, 2021 10:58 am IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 152 रुपये की गिरावट के साथ 6,634 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 152 रुपये अथवा 2.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,634 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 8,410 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 172 रुपये अथवा 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,716 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,165 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्य रूप से यहां धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में