कमजोर मांग से कच्चातेल वायादा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वायादा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वायादा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: September 28, 2020 11:22 am IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) कमजोर मांग के चलते कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल सोमवार को 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,952 रुपये प्रति बैरल रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 17 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,952 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 2,971 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

कच्चातेल के नवंबर महीने की डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,994 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 61 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.84 प्रतिशत गिरकर 39.91 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था। वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.65 प्रति बैरल के स्तर पर था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में