कमजोर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल बुधवार को 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,934 रुपये प्रति बैरल रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 38 रुपये यानी 1.28 प्रतिशत की हानि के साथ 2,934 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 2,922 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
कच्चातेल के नवंबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 33 रुपये यानी 1.1 प्रतिशत की हानि के साथ 2,972 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 139 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 1.77 प्रतिशत की हानि के साथ 39.95 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था और ब्रेंट क्रूड का भाव 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.06 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


