कमजोर मांग से रिफज्ञइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफज्ञइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 08:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिसके कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 30 पैसे की हानि के साथ 1,053.8 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 30 पैसे अथवा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,053.8 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई जिसमें 51,790 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 90 पैसे अथवा 0.09 प्रतिशत की हानि के साथ 1,052.2 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई जिसमें 14,340 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश